न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान” “हरिद्वार में फूटा आस्था का महाविस्फोट! 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों ने भरी हुंकार, कांवड़ यात्रा में 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड” “कांवड़ियों की सेहत से कोई समझौता नहीं! हरिद्वार में ढाबों-रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग का अचानक निरीक्षण, 4 नमूने जांच के लिए सील” “हर की पैड़ी से उठेगा 2036 ओलंपिक का महा-संकल्प! संतों के आशीर्वाद से रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा बनेगी इतिहास की गवाह”
Home » हड़कंप » “जिम से बाहर निकलते ही गोलियों की बौछार: देहरादून में दिनदहाड़े विक्रम सिंह की सनसनीखेज हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस”

“जिम से बाहर निकलते ही गोलियों की बौछार: देहरादून में दिनदहाड़े विक्रम सिंह की सनसनीखेज हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राजधानी दून में शुक्रवार सुबह के समय एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सिल्वर सिटी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक विक्रम सिंह नाम का शख्स जिम से बाहर आ रहा था। इसी दौरान उसको गोली मारी गई। उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की।

विक्रम सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारी। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया। एसएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पहुचे। है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है।

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक सुबह 10.15 की घटना है। हमलावर दो से तीन लोग हैं। जिम से बाहर आते वक्त विक्रम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। मौके से उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 6 5 2
Users Today : 135
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 6 5 2
Users Today : 135
Users Yesterday : 1234