न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » तबादले » “उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक धमाका: हरिद्वार में नवनीत भुल्लर की तैनाती, देहरादून की कमान संभालेंगे प्रमेंद्र डोबाल – कई जिलों में कप्तानों का व्यापक फेरबदल”

“उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक धमाका: हरिद्वार में नवनीत भुल्लर की तैनाती, देहरादून की कमान संभालेंगे प्रमेंद्र डोबाल – कई जिलों में कप्तानों का व्यापक फेरबदल”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी कर दी है। कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है।तबादला सूची के अनुसार प्रमेंद्र डोबाल को हरिद्वार के एसएसपी पद से हटाकर देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान सौंपी गई है, जबकि अजय सिंह को फिर से एसटीएफ उत्तराखंड का नेतृत्व दिया गया है। उधम सिंह नगर में मणिकांत मिश्र की जगह अजय गणपति को जिम्मेदारी मिली है।पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत भेजा गया है, वहीं अक्षय कोंडे को पिथौरागढ़ और चंद्रशेखर घोड़के को अल्मोड़ा का एसपी बनाया गया है। निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग और जितेंद्र मेहरा को बागेश्वर भेजा गया है। निशा यादव को हरिद्वार में एसपी क्राइम व ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।शासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कानून-व्यवस्था के उद्देश्य से किया गया है।

ALSO READ  “आधी रात गरजी एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस: मनोहर भण्डारी की रानीपुर में एंट्री, 22 दरोगाओं के ट्रांसफर से महकमे में मची हलचल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 9 7
Users Today : 89
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 9 7
Users Today : 89
Users Yesterday : 1368