(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकुल पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब चलते-चलते एक बाइक में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि मेरठ निवासी विकास कुमार हरिद्वार से अपनी बाइक से मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ऋषिकुल पुल के पास पहुंचे, उनकी बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में बाइक आग का गोला बन गई।
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सौभाग्य से घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। अचानक लगी आग से मौके पर अफरातफरी मच गई और पुल पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
Post Views: 14








































Users Today : 208
Users Yesterday : 930






