न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » कार्यवाही » “मुंडलाना गोलीकांड का पर्दाफाश: दहशत फैलाने वाले पति-पत्नी और जेठ पुलिस के शिकंजे में, अवैध तमंचों व कारतूसों की बरामदगी से खुली पूरी साजिश”

“मुंडलाना गोलीकांड का पर्दाफाश: दहशत फैलाने वाले पति-पत्नी और जेठ पुलिस के शिकंजे में, अवैध तमंचों व कारतूसों की बरामदगी से खुली पूरी साजिश”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। कहते हैं कि पाप का घड़ा एक दिन फूटता ही है, यह कहावत मुंडलाना गोलीकांड में संलिप्त आरोपियों पर पूरी तरह चरितार्थ होती है।सतीश कुमार, निवासी ग्राम मुंडलाना द्वारा कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी गई थी कि तीन व्यक्तियों द्वारा पुरानी आपसी रंजिश के चलते गाली-गलौच करते हुए वादी के घर के ऊपर फायरिंग की गई, जिससे परिवारजनों के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से ग्राम मुंडलाना व आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया था, उक्त व्यक्ति पहले भी लूटपाट प्रकरण में जेल जा चुके हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मंगलौर थाना स्तर पर विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके फलस्वरूपमुकदमे से संबंधित दो अभियुक्त एवं एक आरोपिता (पति-पत्नी सहित) को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसके आधार पर मुकदमे में नियमानुसार धाराओं की वृद्धि की गई है।

हर्ष उर्फ बिगड़ा पुत्र बबलू,विशाल पुत्र बबलू निवासीगण मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर,हाल निवासी राजदीप कॉलोनी, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर,महिला पत्नी हर्ष उर्फ बिगड़ा

निवासी मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी राजदीप कॉलोनी, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर का चालान कर दिया गया है।

ALSO READ  एक साल से फरार ₹10 हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 6
Users Today : 348
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 5 6
Users Today : 348
Users Yesterday : 1253