न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » एक साल से फरार ₹10 हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

एक साल से फरार ₹10 हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, बहादराबाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए बीते एक वर्ष से फरार चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर में दिनांक 01 जनवरी 2025 को मु0अ0सं0–01/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना थाना बहादराबाद द्वारा की जा रही थी।

इस मामले में अभियुक्त नईम लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसके चलते एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा की गई सतत निगरानी एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वांछित अभियुक्त नईम पुत्र अब्दुल रज्जाक, निवासी ग्राम दनियालपुर उर्फ नौजली, थाना नागल, जिला सहारनपुर को दिनांक 12 दिसंबर 2025 को थाना नागल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच सख्त संदेश गया है।

पुलिस टीम में शामिल 

थानाध्यक्ष बहादराबाद उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल बलवंत एवं कांस्टेबल रोहित नौटियाल शामिल रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 0 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 0 0
Users Today : 53
Users Yesterday : 930