न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » निर्देश » “जिलाधिकारी के निर्देश पर नवोदय नगर में चला “मेरा नगर, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान — स्वच्छता ही सेवा के तहत वार्ड–13 में उमड़ा जनसहयोग, 100 किलो प्लास्टिक कचरा हटाया”

“जिलाधिकारी के निर्देश पर नवोदय नगर में चला “मेरा नगर, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान — स्वच्छता ही सेवा के तहत वार्ड–13 में उमड़ा जनसहयोग, 100 किलो प्लास्टिक कचरा हटाया”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।उत्तराखंड सरकार के स्वच्छ हरिद्वार मिशन के अंतर्गत संचालित स्वच्छता ही सेवा एवं मेरा नगर, मेरी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत जिलाधिकारी हरिद्वार एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में रविवार को शिवालिक नगर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या–13, नवोदय नगर में एक व्यापक एवं बृहद स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया।यह स्वच्छता अभियान विष्ट मेडिकल स्टोर से श्रीराम मंदिर, नवोदय नगर तक चलाया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान का आयोजन नवोदय नगर सेवा समिति, आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संगठनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ।अभियान के दौरान संस्था की ओर से क्षेत्रीय एनिमेटर श्रीमती सविता एवं सुश्री सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा खुले में न फेंकने तथा प्लास्टिक कचरे को अलग कर कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक किया। इस जन-जागरूकता प्रयास में स्थानीय लोगों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।इसी क्रम में दिनेश पांडे, धन सिंह, महगांई जी एवं धीरज पांडे के नेतृत्व में नवोदय नगर विकास समिति के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, मुंजाल कॉलोनी परिसर सहित आसपास के सार्वजनिक स्थलों, गलियों एवं मार्गों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया गया।स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लगभग 100 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा अलग-अलग कट्टों में एकत्र किया गया, जिसे स्वच्छ निस्तारण हेतु संबंधित स्वच्छ दूत को सौंपा गया। इसके अतिरिक्त अन्य घरेलू एवं मिश्रित कचरे को मुंजाल कॉलोनी के सामने स्थित खाली मैदान में एकत्र कर सुरक्षित रखा गया है, ताकि नगर पालिका द्वारा उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

इस स्वच्छता कार्यक्रम की पूर्व सूचना वार्ड सदस्य, वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका शिवालिक नगर को भी दी गई थी, किंतु प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकी। इस अवसर पर नवोदय नगर सेवा समिति एवं आयोजन से जुड़ी संस्थाओं द्वारा नगर पालिका शिवालिक नगर एवं वार्ड पार्षद श्रीमान नौटियाल जी से विनम्र आग्रह किया गया कि नगर पालिका के पास उपलब्ध संसाधनों एवं वाहनों के माध्यम से एकत्रित कूड़े का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

आयोजकों ने आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि माननीय पार्षद महोदय एवं नगर पालिका प्रशासन इस जनहितकारी एवं जनभागीदारी से जुड़े अभियान में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे और वार्ड संख्या–13, नवोदय नगर को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ एवं आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 2
Users Today : 26
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 5 2
Users Today : 26
Users Yesterday : 1035