न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » संदेश » “हरिद्वार के स्कूलों में खाद्य सुरक्षा का संदेश, मोबाइल फूड लैब से 78 नमूनों की जांच, जागरूकता अभियान में छात्रों को मिला स्वास्थ्य का पाठ”

“हरिद्वार के स्कूलों में खाद्य सुरक्षा का संदेश, मोबाइल फूड लैब से 78 नमूनों की जांच, जागरूकता अभियान में छात्रों को मिला स्वास्थ्य का पाठ”

(शहजाद अली हरिद्वार)माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर श्री वीरेन्द्र सिंह विछतः एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में नवोदय विद्यालय हरिहर तथा ऑक्सफोर्ड स्कूल हरिहर में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेन्द्र पाण्डेय, कैलाश चन्द्र टम्टा एवं पवन कुमार द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ तथा कैंटीन एवं भोजनालय में कार्यरत कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस दौरान मोबाइल फूड लैब के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की गई।रुद्रपुर प्रयोगशाला के कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) रमेश जोशी द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों का परीक्षण कर उसका लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की विधि भी समझाई गई, जिससे वे स्वयं भी मिलावट की पहचान कर सकें।मौके पर कुल 78 खाद्य पदार्थों की जांच की गई, जिनमें से 2 नमूने असुरक्षित पाए गए। असुरक्षित पाए गए नमूनों को तत्काल मौके से हटवाया गया

तथा संबंधित उपभोक्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे उक्त ब्रांड की खरीद तुरंत बंद करें। साथ ही यह भी कहा गया कि खाद्य पदार्थ कहां से खरीदा गया है, उसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को बाजार से खाद्य पदार्थ खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों, पैकेजिंग पर अंकित लेबल जानकारी, फोर्टिफाइड फूड, एडिटिव्स तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।जागरूकता अभियान के समापन पर नवोदय विद्यालय एवं ऑक्सफोर्ड स्कूल के 5-5 छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिला

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह जागरूकता अभियान जनपद हरिद्वार में 10 जनवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जा सके।

ALSO READ  BIG BREAKING:लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, रवि की टिक्की खाकर बोले—‘वोकल फॉर लोकल’ से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 8 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 5 8 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 896