न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » खुशियां » “जीआरपी उत्तराखण्ड में खुशियों की बहार: एसपी अरुणा भारती ने लगाए स्टार, श्यामदास और नरेन्द्र कुमार बने अपर उप निरीक्षक, पुलिस परिवार में जश्न का माहौल”

“जीआरपी उत्तराखण्ड में खुशियों की बहार: एसपी अरुणा भारती ने लगाए स्टार, श्यामदास और नरेन्द्र कुमार बने अपर उप निरीक्षक, पुलिस परिवार में जश्न का माहौल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/देहरादून।जीआरपी उत्तराखण्ड में गुरुवार को पदोन्नति का एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर देखने को मिला। सेवा नियमावली में निहित प्रावधानों के तहत मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए दो कर्मियों को औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी जीआरपी अरुणा भारती द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार में तैनात श्यामदास तथा थाना जीआरपी देहरादून में तैनात नरेन्द्र कुमार को दिनांक 02 जनवरी 2026 को कंधों पर स्टार बैच लगाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी दोनों अधिकारी अपने कार्यों से विभाग की गरिमा को और ऊंचा करेंगे तथा रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।पदोन्नति समारोह के दौरान जीआरपी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। समस्त जीआरपी पुलिस परिवार की ओर से श्यामदास और नरेन्द्र कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। यह पदोन्नति न केवल संबंधित कर्मियों के लिए बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Share This
ALSO READ  "हरिद्वार विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट धमाका 2026! 48 लाख के हाईएस्ट पैकेज ने मचाई धूम, 88% से ज्यादा छात्रों को मिली शानदार नौकरी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 0
Users Today : 1287
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 3 0
Users Today : 1287
Users Yesterday : 886