न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » कार्यवाही » “SSP के सख्त निर्देशों का असर: बहादराबाद में पुलिस की बड़ी कामयाबी, तमंचा-कारतूस व चाकू के साथ 3 संदिग्ध दबोचे, टली बड़ी वारदात”

“SSP के सख्त निर्देशों का असर: बहादराबाद में पुलिस की बड़ी कामयाबी, तमंचा-कारतूस व चाकू के साथ 3 संदिग्ध दबोचे, टली बड़ी वारदात”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस को चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्धों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात्रि थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सहदेवपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आमीर पुत्र एहतशाम निवासी शाहबू खड़ी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं नसीम पुत्र नईम निवासी पठानपुरा तथा तंजीम पुत्र नसीम निवासी शाहू खड़ी, दोनों निवासी थाना देवबंद, जिला सहारनपुर के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किए गए।

पूछताछ में तीनों संदिग्धों द्वारा बहादराबाद क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की मंशा से घूमना प्रकाश में आया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस सफल कार्रवाई में व0उ0नि0 नितिन बिष्ट, उ0नि0 करम सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा एवं कांस्टेबल अवनेश राणा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907