न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि

BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। ग्राम इब्राहिमपुर देह स्थित प्राथमिक पाठशाला इब्राहिमपुर की भूमि को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। खसरा संख्या 360 में दर्ज विद्यालय की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार रुड़की के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम के साथ नगर पंचायत रामपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन, पल्टूराम चौक से 1.25 लाख की स्मैक के साथ दबोचा गया शातिर नशा तस्कर, पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे"

अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मुक्त कराई गई भूमि को शिक्षा विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इससे अब विद्यालय की भूमि का उपयोग निर्धारित शैक्षणिक एवं सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए सुनिश्चित किया जा सकेगा।प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में भी संदेश गया है कि सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन की कार्रवाई को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 7
Users Today : 712
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 8 7
Users Today : 712
Users Yesterday : 496