(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा, हुड़दंग और आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद हुड़दंग करने वाले लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र में कुछ महिला और पुरुष सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हुई, जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर मौजूद राहगीरों और आमजन में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त था। कुछ लोगों ने हुड़दंग कर रहे व्यक्तियों का विरोध भी किया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत कुल 9 आरोपितों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए लोगों में शिवम, गौरव गुप्ता, गौतम कश्यप, शानू, शिवा कश्यप, ओम गुप्ता और सूरज शामिल हैं। इसके अलावा दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद, ब्रह्मपुरी तथा महादेवपुरम में रह रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला हो या पुरुष, सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।











































Users Today : 1023
Users Yesterday : 1179






