न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » लाभ » पिथौरागढ़ में सशस्त्र सीमा बल व पशुपालन–मत्स्य विभाग के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू, स्थानीय पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

पिथौरागढ़ में सशस्त्र सीमा बल व पशुपालन–मत्स्य विभाग के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू, स्थानीय पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

(शहजाद अली हरिद्वार)पिथौरागढ़, 20 दिसंबर 2025। जनपद में स्थानीय पशुपालकों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज सशस्त्र सीमा बल एवं पशुपालन विभाग तथा मत्स्य विभाग, जनपद पिथौरागढ़ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। यह एमओयू जिलाधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में 55वीं वाहिनी मुख्यालय, पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।समझौता ज्ञापन पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा, 55वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री आशीष सिंह तथा 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के अंतर्गत जनपद में स्थित सशस्त्र सीमा बल की चौकियों को भविष्य में स्थानीय पशुपालकों द्वारा एफपीओ (FPO) अथवा समूहों के माध्यम से जीवित भेड़-बकरी, जीवित मुर्गी एवं मछली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।इस पहल से जहां एक ओर सशस्त्र सीमा बल की चौकियों को ताजा और गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद उपलब्ध होंगे, वहीं दूसरी ओर जनपद के पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, निदेशक मत्स्य विभाग, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को जनपद के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

ALSO READ  "वर्षों का इंतजार खत्म! रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर दौड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी — छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 1
Users Today : 74
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 1
Users Today : 74
Users Yesterday : 930