न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » सम्मान » “हरिद्वार में कांग्रेस का शक्ति-संकल्प महोत्सव: दिग्गज नेताओं का भव्य सम्मान, जनसैलाब ने बढ़ाया चमक और दमखम”

“हरिद्वार में कांग्रेस का शक्ति-संकल्प महोत्सव: दिग्गज नेताओं का भव्य सम्मान, जनसैलाब ने बढ़ाया चमक और दमखम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 23 नवंबर 2025। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी सी.पी. सिंह के शिवालिक नगर स्थित निवास स्थान पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिद्वार अमन गर्ग, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तीरथपाल रवि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा और यह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

सी.पी. सिंह ने कहा कि कांग्रेस की युवा टीम संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और वे इस दिशा में अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि उनका वास्तविक विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। “हर हाथ को काम, हर जाति–धर्म को सम्मान—यही कांग्रेस का मूल एजेंडा है”, उन्होंने कहा।

वहीं जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे,अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, तीरथपाल रवि, मुरली मनोहर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूनम भगत, रतन सिंह ठाकुर, महेश प्रताप राणा, विकास सिंह, मनीराम, शेखर, सत्येंद्र वर्मा, सतपाल शास्त्री, गरीबदास, राजेंद्र सिंह, श्रीवास्तव, मोहन राणा, जसविंदर सिंह एडवोकेट, एडवोकेट सतीश दुबे, मनजीत सिंह, अशोक कटारिया, पहल सिंह, सुशील कुमार, अरुण चौहान, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार, संजीत कुमार, सत्यपाल सिंह पार्षद, सुनील कुमार, अंबिका पांडे, अरुण कुमार चौहान, एडवोकेट संतोष कुमार, ललित कुमार, वीरेन्द्र कुमार तथा हरिद्वार के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 7 3
Users Today : 18
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 7 3
Users Today : 18
Users Yesterday : 523