न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित BIG BREAKING:: पंवाणी अग्निकांड से उजड़े 50 परिवारों के लिए उठी मदद की आवाज, विधायक दुर्गेश लाल पहुंचे CM धामी के दरबार; मांगी तत्काल आर्थिक राहत BIG BREAKING:: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में पहुंचे मनोज धनगर, मत्था टेक लिया आशीर्वाद; मानवता और भाईचारे का दिया संदेश
Home » अपील » “रानीपुर पुलिस की बड़ी पहल: गांव-गांव चौपाल से जागरूकता की मुहिम, साइबर ठगों और नशे पर कसा शिकंजा – त्योहारों पर अमन-चैन बनाए रखने की अपील”

“रानीपुर पुलिस की बड़ी पहल: गांव-गांव चौपाल से जागरूकता की मुहिम, साइबर ठगों और नशे पर कसा शिकंजा – त्योहारों पर अमन-चैन बनाए रखने की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में रविवार को ग्राम गढ़ में चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी, ग्राम गढ़ के सम्मानित नागरिक एवं सीएलजी सदस्यगण उपस्थित रहे।चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रमित करने वाले संदेशों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में छोटी सी लापरवाही लोगों को बड़ी आर्थिक हानि पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

पुलिस ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि आगामी वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाए। इसके साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने कहा कि पुलिस-जनसहयोग से ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। ग्रामीणों को जागरूक रहकर अपने परिवार व समाज की सुरक्षा में सहयोग देना चाहिए। चौपाल के अंत में ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनसंपर्क प्रयास की सरा हना की।

 

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 4 9
Users Today : 312
Users Yesterday : 644
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 8 4 9
Users Today : 312
Users Yesterday : 644