न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास
Home » अपील » “रानीपुर पुलिस की बड़ी पहल: गांव-गांव चौपाल से जागरूकता की मुहिम, साइबर ठगों और नशे पर कसा शिकंजा – त्योहारों पर अमन-चैन बनाए रखने की अपील”

“रानीपुर पुलिस की बड़ी पहल: गांव-गांव चौपाल से जागरूकता की मुहिम, साइबर ठगों और नशे पर कसा शिकंजा – त्योहारों पर अमन-चैन बनाए रखने की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में रविवार को ग्राम गढ़ में चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी, ग्राम गढ़ के सम्मानित नागरिक एवं सीएलजी सदस्यगण उपस्थित रहे।चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रमित करने वाले संदेशों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में छोटी सी लापरवाही लोगों को बड़ी आर्थिक हानि पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

पुलिस ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि आगामी वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाए। इसके साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने कहा कि पुलिस-जनसहयोग से ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। ग्रामीणों को जागरूक रहकर अपने परिवार व समाज की सुरक्षा में सहयोग देना चाहिए। चौपाल के अंत में ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनसंपर्क प्रयास की सरा हना की।

 

ALSO READ  " ठिठुरन से बचाव या जिंदगी पर बन आए? बंद कमरे में जलती अंगीठी बन रही है खामोश मौत का कारण, हरिद्वार पुलिस की गंभीर अपील"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 8 3 6
Users Today : 793
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 8 3 6
Users Today : 793
Users Yesterday : 1033