न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » “सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने अफसरों को सुनाई सख्त हिदायत — शिक्षा विभाग की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराज़गी, बोलीं- सुधार करो वरना होगी सख्त कार्रवाई!”

“सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने अफसरों को सुनाई सख्त हिदायत — शिक्षा विभाग की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराज़गी, बोलीं- सुधार करो वरना होगी सख्त कार्रवाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग के संकेतकों की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी चेकअप, होम डिलीवरी, लिंगानुपात, गंभीर एनीमिया, एसएएम एवं एमएएम जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों में सुधार लाने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग के संकेतकों में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल इसमें सुधार सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त, कृषि, आधारभूत अवसंरचना, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास से संबंधित संकेतकों की भी विभागवार समीक्षा की गई।

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने आकांक्षी जनपद कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने संकेतकों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट आगामी सोमवार तक अनिवार्य रूप से अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती नलिनी ध्यानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री सुभाष सिंह शाक्य, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद, एनएचएम से श्रीमती निम्मी राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस बकरीद को लेकर सतर्क, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दिए कड़े निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728