न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में बुलडोजर का कहर! कुंभ क्षेत्र की सरकारी जमीन से उड़े अवैध कब्जों के परखच्चे — तीन नोटिसों के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम बोले– अब दोबारा कब्जा किया तो होगी जेल यात्रा!”

“हरिद्वार में बुलडोजर का कहर! कुंभ क्षेत्र की सरकारी जमीन से उड़े अवैध कब्जों के परखच्चे — तीन नोटिसों के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम बोले– अब दोबारा कब्जा किया तो होगी जेल यात्रा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में शनिवार को प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग की भूमि से अवैध कब्जे हटाए। एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ दिनभर अभियान चलाया गया। यह भूमि यूपी सिंचाई विभाग की है, जो कुंभ मेला क्षेत्र में आती है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने झुग्गी-झोपड़ियां, टीनशेड और दो पक्के कमरे बना रखे थे।सिंचाई विभाग की ओर से कब्जाधारियों को पहले तीन बार नोटिस जारी किए गए और मुनादी कराकर चेताया गया था कि वे स्वेच्छा से कब्जा हटा लें। बावजूद इसके जब अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण अवैध है। उन्होंने निर्देश दिए कि अब दोबारा कोई कब्जा न होने पाए, इसके लिए भूमि को जल्द ही तालाबंद किया जाएगा।

अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई “अतिक्रमण मुक्त हरिद्वार” अभियान के तहत की गई,

जिससे प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाए

गा।

 

ALSO READ  गौकशी में लिप्त आरोपी मोईन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: गुण्डा एक्ट के तहत किया गया जिला बदर, ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर हरिद्वार से निकाला बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 7
Users Today : 217
Users Yesterday : 861