न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » निलंबित » फोन पर गाली-गलौच का ऑडियो वायरल! खानपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित कुमार पर गिरी गाज, जिला पंचायतराज अधिकारी ने किया तत्काल निलंबित

फोन पर गाली-गलौच का ऑडियो वायरल! खानपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित कुमार पर गिरी गाज, जिला पंचायतराज अधिकारी ने किया तत्काल निलंबित

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। खानपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित कुमार को अभद्र भाषा प्रयोग और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि 12 अगस्त 2025 को अंकित कुमार से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उन पर आरोप है कि एक ऑडियो क्लिप में वे किसी व्यक्ति से गाली-गलौच करते सुने गए हैं। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया, जिससे यह प्रतीत होता है कि उन्होंने कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन किया है।आदेश में कहा गया है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अंकित कुमार को निलंबित करते हुए सहायक विकास अधिकारी (पं०) बहादराबाद के कार्यालय से संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय हस्तपुस्तिका के प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता और वेतन पर देय महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, यह राशि तभी दी जाएगी जब वे यह प्रमाणित करेंगे कि वे किसी अन्य व्यवसाय या व्यापार में संलग्न नहीं हैं। साथ ही, उनके विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा। आदेश में साफ किया गया कि सरकारी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग सेवा शिष्टाचार के विरुद्ध है और यह सरकारी गरिमा के विपरीत आचरण माना जाएगा।

ALSO READ  हरिद्वार में बड़ा एक्शन! ???? स्नातक परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट K.N. तिवारी सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 8 4
Users Today : 429
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 8 4
Users Today : 429
Users Yesterday : 1179