न्यूज़ फ्लैश
“जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!” “चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश”
Home » निर्देश » हरिद्वार पुलिस बकरीद को लेकर सतर्क, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दिए कड़े निर्देश

हरिद्वार पुलिस बकरीद को लेकर सतर्क, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दिए कड़े निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 07 जून 2025 – बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने देर शाम जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक के दौरान एसएसपी डोबाल ने सभी अधिकारियों को ईद-उल-अज़हा के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अफरातफरी अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।एसएसपी ने बताया कि सभी ईदगाहों व नमाज स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त इनपुट के आधार पर संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर भीड़ पर निगरानी रखी जाए।त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने की योजना बनाई गई है।

एसएसपी डोबाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि वह स्थानीय समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं से संवाद बनाकर सामूहिक प्रयास करें, ताकि आपसी भाईचारा कायम रहे और किसी भी प्रकार की गलतफहमी की स्थिति उत्पन्न न हो।उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि त्योहार पर हरिद्वारवासियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल प्रदान किया जा सके।

 

205 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”