न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » मुकदमा » फर्जी अश्लील वीडियो कांड: विधायक उमेश कुमार ने भाजपा नेता समेत 6 पर कराया मुकदमा, हाईकोर्ट आदेश के बाद भी वायरल करने का आरोप

फर्जी अश्लील वीडियो कांड: विधायक उमेश कुमार ने भाजपा नेता समेत 6 पर कराया मुकदमा, हाईकोर्ट आदेश के बाद भी वायरल करने का आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। हरिद्वार से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने कथित अश्लील एडिटेड वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में भाजपा नेता सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि नवंबर 2023 में वायरल हुए वीडियो की जांच CFSL चंडीगढ़ ने की थी, जिसमें यह एडिटेड और फर्जी पाया गया था। इस मामले में पीड़िता ने भी दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद अदालत ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को वीडियो हटाने और दोबारा प्रसारण न करने के आदेश दिए थे।

विधायक उमेश कुमार का आरोप है कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कुछ लोग सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत वीडियो को फिर से वायरल कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने खानपुर थाने में दी गई शिकायत में भाजपा नेता ठाकुर अर्जुन चौहान, सुधीर प्रधान, ठाकुर अक्षय चौहान, अंकित गुर्जर, चैतन्य शर्मा और अमित कुमार को नामजद कराया है। आरोप है कि यह समूह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर न केवल विधायक बल्कि संबंधित महिला की प्रतिष्ठा भी धूमिल कर रहा है।

विधायक ने मांग की है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी व्यक्ति की छवि को इस तरह से फर्जी वीडियो के जरिए नुकसान न पहुंचाया जा सके। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

ALSO READ  "दिल्ली में सियासी हलचल: बहादराबाद के तेज तर्रार नेता ठाकुर संजय सिंह चौहान की दिग्गज बृजभूषण सिंह से खास मुलाकात, यूजीसी मुद्दे पर हुई गंभीर चर्चा, हरिद्वार आगमन का दिया न्योता"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 6 3
Users Today : 453
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 6 3
Users Today : 453
Users Yesterday : 861