न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » धरना » रुड़की में फूटा कांग्रेस का गुस्सा! एडीबी-जल संस्थान की धांधली पर धरना, घटिया निर्माण को लेकर भाजपा-नगर निगम पर बरसे राजेंद्र चौधरी – सड़क धंसने से भड़का बवाल, कांग्रेस-बिजेपी पार्षदों में तीखी नोकझोंक

रुड़की में फूटा कांग्रेस का गुस्सा! एडीबी-जल संस्थान की धांधली पर धरना, घटिया निर्माण को लेकर भाजपा-नगर निगम पर बरसे राजेंद्र चौधरी – सड़क धंसने से भड़का बवाल, कांग्रेस-बिजेपी पार्षदों में तीखी नोकझोंक

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । आज महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं पूर्व पार्षद संजय गुड्डू ने अपने साथियों के साथ एडीबी परियोजना में हुई धांधली के कारण सड़क धंसने ओर खराब सामग्री के प्रयोग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।रुड़की के शेखपुरी में गणेशपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 10 दिन पहले एडीबी परियोजना में निर्मित सीवरेज लाइन खराब होने के कारण पानी भरने से सड़क धंस गई थी ओर पानी की पाइपलाइन भी टूट गई थी जिससे पेयजल की समस्या भी बनी हुई थी लोगों की समस्या को देखते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। वही दूसरी ओर भाजपा पार्षद संजीव तोमर मौके पर खड़े होकर घटिया निर्माण सामग्री से कार्य को करवा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद संजय तोमर और संजीव तोमर के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज भाजपा की ट्रिपल नहीं बल्कि चार इंजनों की सरकार भी इस कार्य को करवाने में असफल साबित होती दिख रही है उन्होंने कहा कि जगह जगह सड़कें धंसी हैं और लोगों का आवागमन बाधित है लेकिन शहर के जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे उल्टे एडीबी ओर जल संस्थान की विफलता पर सड़के खराब होने से घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर जनता के धन को बंदरबाट करने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि निर्माण में 40 mm पत्थर corsand बजरी ओर रेत सीमेंट के बजाय पुराने मलबे का प्रयोग किया जा रहा है और भुगतान ज्यादा किया जाएगा।राजेंद्र चौधरी ने कहा कि 6 साल बाद भी एडीब परियोजना की कमियां नहीं ढूंढ पाई है जल संस्थान।वहीं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि संजय तोमर ने कहा कि वर्तमान में गणेशपुर में आने वाले दोनों मुख्य मार्गों पर सड़क धंसी हुई है लेकिन पार्षद,मेयर, विधायक और सांसद भाजपा के होते हुए भी कोई समाधान समस्या का नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि वर्तमान पार्षद घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने का समर्थन क्यों कर रहे हैं।वहीं मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त राकेश तिवारी ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मदनलाल भड़ाना,नवीन जैन,नितिन त्यागी, बलबीर विनोद उम्मेद गाजी मकसूद हसन आदि मौजूद रहे।

135 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 6
Users Today : 464
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 6
Users Today : 464
Users Yesterday : 1355