(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती दिखाते हुए नई नियुक्तियां कीं और सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया।
इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कैश खुराना और कांग्रेस नेता राजवीर चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम में सोनू भाई को जिला महासचिव, जबकि दुर्गेश भाई जिला उपाध्यक्ष और सत्य प्रकाश दुबे को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये नियुक्तियां संगठन को नई दिशा देंगी और स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।सदस्यता अभियान के दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
कैश खुराना ने कहा कि रानीपुर और हरिद्वार क्षेत्र में भाजपा नेताओं की मिलीभगत से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं।
उनका आरोप था कि हजारों फर्जी वोट तैयार किए गए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे सरकारी लाभार्थियों के नाम गलत तरीके से अन्य क्षेत्रों की मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।
इससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है।
राजवीर चौहान ने इस मामले को लोकतंत्र की नींव पर हमला बताया और कहा कि भाजपा की राजनीति अब जनसमर्थन के बजाय हेरफेर पर आधारित होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियां जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ हैं और कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
खुराना ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस इस वोट हेरफेर के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर वार्ड और हर क्षेत्र में जाकर फर्जी वोटों की पहचान करेंगे
और उन्हें हटाने के लिए आवाज उठाएंगे।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी इन आरोपों का समर्थन किया और फर्जी वोटों के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा करना है।
उनका दावा रहा कि जनता अब भाजपा की सच्चाई समझ रही है
और आने वाले चुनावों में रानीपुर से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
रानीपुर में कांग्रेस की यह पहल न केवल संगठन को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का एक बड़ा संदेश भी है।
रानीपुर कांग्रेस विधान सभा प्रभारी भाई राजबीर चौहान व जिला अध्यक्ष कैश खुराना जी , मोहन राणा जी (सभासद प्रदेश प्रत्याशी कांग्रेस शिवालिक नगर) रविराज चौहान जी आशु भारद्वाज जी , सुघर सिंह यादव जीने माला पहनाकर स्वागत किया और नुयक्ति पत्र देकर बधाई दी इस अवसर पर , ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह जी, नीरज गुप्ता जी , कपिल चौहान जी, शिशिर उपाध्याय, राहुल शर्मा , ठाकुर अंकित चौहान, जुनेद सेख, प्रवीण पांडे जी, विपिन चौहान जी सतीश सिंह अमित यादव जी, सत्यम जयसवाल जी आशीष भारद्वाज परदेश महासचिव सोशल मीडिया, अनिल ठाकुर लोकसभा संयोजक विकास चन्द्रा ब्लॉक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे थे


























