न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा”
Home » संदेश » देहरादून में गूंजा त्याग और सेवा का संदेश – “चलो जीते हैं” की धमाकेदार वापसी, भरा सिनेमाघरों में उत्साह!

देहरादून में गूंजा त्याग और सेवा का संदेश – “चलो जीते हैं” की धमाकेदार वापसी, भरा सिनेमाघरों में उत्साह!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म “चलो जीते हैं” की विशेष पुनः-रिलीज़ का राजधानी देहरादून के विभिन्न सिनेमाघरों में आयोजन किया गया। राजधानी के तीन प्रमुख सिनेमाघरों आईनॉक्स माल ऑफ देहरादून , पीवीआर सेंट्रिओ माल और पीवीआर पैसिफिक माल में प्रदर्शित इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

यह फिल्म स्वामी विवेकानंद के दर्शन “बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं” पर आधारित है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक इसे पूरे देश के लगभग 500 सिनेमाघरों में विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन की एक बाल्यकालीन घटना से प्रेरित इस फिल्म की कहानी युवा नारू के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो स्वामी विवेकानंद के विचारों से गहराई से प्रभावित होकर अपनी छोटी सी दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता है।

फिल्म “चलो जीते हैं” निस्वार्थ सेवा और त्याग का शाश्वत संदेश नई पीढ़ी तक प्रभावशाली रूप से पहुँचाने का माध्यम बन रही है। दर्शकों ने भी इसे प्रेरणादायी फिल्म बताते हुए इसकी सराहना की।

137 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 8 9
Users Today : 94
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 8 9
Users Today : 94
Users Yesterday : 866