न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » जयंती » “विश्वकर्मा जयंती पर रोशनाबाद पुलिस लाइन गूंजी श्रद्धा की गूंज, SSP डोबाल संग अधिकारी-कर्मचारियों ने की शस्त्र-पूजा व मंगलकामना”

“विश्वकर्मा जयंती पर रोशनाबाद पुलिस लाइन गूंजी श्रद्धा की गूंज, SSP डोबाल संग अधिकारी-कर्मचारियों ने की शस्त्र-पूजा व मंगलकामना”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार, प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मातहत अधिकारियों संग मिलकर पूजा-अर्चना में भाग लिया। एसएसपी डोबाल निर्धारित परंपरा और संपूर्ण विधि-विधान के साथ क्वार्टर गार्ड पहुंचे और भगवान विश्वकर्मा सहित सभी शस्त्रों, उपकरणों और अस्लाहों की पूजा कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने जनपद हरिद्वार में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक/क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल सहित पुलिस विभाग के अन्य राजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में आयोजित इस पूजन समारोह ने न केवल धार्मिक श्रद्धा का परिचय दिया बल्कि यह भी दर्शाया कि पुलिस विभाग अपने अस्त्र-शस्त्रों और कार्य में उपयोग आने वाले उपकरणों को शक्ति और अनुशासन का प्रतीक मानकर उनका सम्मान करता है।जिलेभर के सभी थाना परिसरों और फायर स्टेशनों में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दिन को विशेष बनाने के लिए पूजा कार्यक्रमों के साथ-साथ पुलिस परिवार के बीच हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के अंत में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरण कर जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ने पुलिस बल में एकता, अनुशासन और श्रद्धा की भावना को और भी प्रबल किया। कुल मिलाकर, विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम जहां धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत रहा, वहीं पुलिस विभाग के संगठनात्मक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त करता नजर आया।

ALSO READ  “मुख्यमंत्री धामी ने वाल्मीकि जयंती पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, रामायण से प्रेरित सत्य और मानवता का संदेश दोहराया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 3 1
Users Today : 988
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 3 1
Users Today : 988
Users Yesterday : 1033