न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बधाई » “गरीब कल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक मोदी जी का यशस्वी सफर – हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जन्मदिन पर दी बधाई”

“गरीब कल्याण से वैश्विक नेतृत्व तक मोदी जी का यशस्वी सफर – हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जन्मदिन पर दी बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नए भारत के शिल्पकार, देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी को जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

श्री रावत ने कहा कि भारत को एक ऐसे तपस्वी, कर्मयोगी और राष्ट्रनायक के रूप में आदरणीय मोदी जी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिन्होंने पिछले ग्यारह वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है। गाँव से लेकर महानगर तक और सीमांत क्षेत्रों से लेकर विश्व मंच तक—हर जगह भारत की नई पहचान गढ़ी गई है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना में क्रांति, सामाजिक न्याय और वैश्विक नेतृत्व आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बने हैं।

सांसद त्रिवेन्द्र ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध किया है कि भारत अब केवल अपने ही नागरिकों की सुरक्षा का नहीं, बल्कि विश्व शांति और मानवीय मूल्यों की रक्षा का भी मजबूत आधार है।

साथ ही, बीते 11 वर्षों में गरीब कल्याण की दिशा में प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य—जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी ऐतिहासिक पहलों ने वंचितों को गरिमामय जीवन प्रदान किया है।

इसके अतिरिक्त, हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा GST से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जो आगामी 22 सितम्बर (नवरात्रि के शुभारंभ) से पूरे देश में लागू होगा। यह निर्णय न केवल आर्थिक ढाँचे को सरल और पारदर्शी बनाएगा, बल्कि आम नागरिक और छोटे व्यापारियों के हित में भी एक बड़ा कदम साबित होगा।

आज भारत का विकास मॉडल पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है और भारतवर्ष का प्रत्येक नागरिक गर्व के साथ यह कह सकता है कि हमारे पास एक तपस्वी और राष्ट्रनिष्ठ नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व है।

अंत में सांसद त्रिवेन्द्र ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि वे आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा हेतु असीम शक्ति प्रदान करें।

ALSO READ  कांग्रेस का परचम लहराया: गोविंद सिंह पुंडीर ने धस्माना को दी जीत की बधाई, विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 8
Users Today : 208
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 8
Users Today : 208
Users Yesterday : 861