न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ”
Home » निरीक्षण » सकौती गांव में विकास की नई इबारत लिखने निकली सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, ग्रामोत्थान परियोजना से महिला शक्ति को मिलेगा बाजार, आत्मनिर्भर बनेगा गांव

सकौती गांव में विकास की नई इबारत लिखने निकली सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, ग्रामोत्थान परियोजना से महिला शक्ति को मिलेगा बाजार, आत्मनिर्भर बनेगा गांव

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 29 अगस्त 2025। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने विकासखंड नारसन के सकौती गांव में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित वे साइड अमीनिटीज के लिए भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करना और इसकी प्रगति की दिशा तय करना था।यह परियोजना ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके तहत सड़क किनारे स्थायी आउटलेट्स बनाए जाएंगे, जहां महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे बाजार तक पहुँचाने का अवसर मिलेगा, उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। सीडीओ ने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कारगर कदम साबित होगी।भूमि निरीक्षण के उपरांत सीडीओ ने परियोजना से जुड़े सभी प्रमुख अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, तहसीलदार रूड़की श्री विकास अवस्थी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी नारसन श्री सुभाष सैनी, आर्टिटेक्ट श्री संजय पाल सहित ब्लॉक रीप परियोजना और एनआरएलएम के प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी अधिकारियों ने इसे समयबद्ध और कुशलतापूर्वक पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीणों के लिए विकास और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोलेगी।

415 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 4
Users Today : 532
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 4
Users Today : 532
Users Yesterday : 1355