न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निरीक्षण » “हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर हड़कंप: निखिल शर्मा की टीम का मेगा-निरीक्षण, अतिक्रमण से हादसा-हॉटस्पॉट तक खुलीं चौंकाने वाली खामियां!”

“हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर हड़कंप: निखिल शर्मा की टीम का मेगा-निरीक्षण, अतिक्रमण से हादसा-हॉटस्पॉट तक खुलीं चौंकाने वाली खामियां!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग–334 के हरिद्वार–फेरुपुर खंड का आज परिवहन विभाग की टीम (निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रशासन नेहा झा, एआरटीओ प्रवर्तन; तथा रविंद्र पाल सैनी, परिवहन कर अधिकारी, गोवर्धनपुर), पुलिस विभाग (संदीप नेगी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, हरिद्वार) और लोक निर्माण विभाग एनएच डिवीजन (मनु सिंह, सहायक अभियंता) द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, यातायात दबाव और दुर्घटना-संभावित स्थानों की स्थिति का वास्तविक मूल्यांकन करना था। विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट सड़क सुरक्षा समिति की आगामी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु

1. देशरक्षक तिराहा, बूढ़ी माता मंदिर तिराहा, राजा गार्डन तिराहा, मैंगो फार्म एस-बेंड और जिया-पोटा क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक पाया गया। इन स्थानों पर दुर्घटना रोकथाम के लिए ब्लिंकर लाइटें, रंबल स्ट्रिप्स और अन्य ट्रैफिक-calming उपायों की आवश्यकता महसूस हुई। 2. राजमार्ग के आबादी वाले हिस्सों में कई स्थानों पर अतिक्रमण देखा गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ता है। सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव रखा जाएगा। 3. कई स्थानों पर मीडियन मार्किंग, कैट-आईज, डिलिनेटर्स और आवश्यक ट्रैफिक संकेतक क्षतिग्रस्त या अनुपस्थित मिले। मार्ग की पूरी लंबाई में इनकी पुनर्स्थापना आवश्यक पाई गई।विद्यालयों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के पास स्पीड लिमिट, चेतावनी चिह्न और स्कूल-अग्रिम सूचना बोर्ड लगाने की ज़रूरत भी स्पष्ट रूप से सामने आई। 4. मार्ग के किनारे स्थित स्कूलों और बस्तियों, तथा दिन में भारी वाहनों की आवाजाही से जाम और सुरक्षा जोखिम बढ़ने को देखते हुए, निरीक्षण टीम ने सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध (No Entry) लागू करने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया है।

 

ALSO READ  "आपदा की लहरों पर साहस की सवारी: ट्रैक्टर से लक्सर पहुँचे सीएम धामी, राहत कार्यों में झोंकी पूरी ताकत"

निरीक्षण से जुड़े सभी बिंदुओं और सुझावों को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 4 5
Users Today : 266
Users Yesterday : 522