“हरिद्वार कोर्ट में ‘जमानत का काला खेल’ बेनकाब: पैसों के दम पर फर्जी शपथपत्र देकर बचाते थे मुलजिम, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 पेशेवर जमानती गिरफ्तार—अब खुद के लिए तलाशेंगे जमानत!”
(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। जनपद में न्यायिक प्रक्रिया के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार फर्जी पेशेवर जमानतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित रोशनाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय से जुड़ा है, जहां सुनवाई के दौरान जमानत प्रक्रिया में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने…




















