न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » वीडियो वायरल » ???? ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार हाईवे पर हाथी बना जाम का कारण, ट्रैफिक में फंसने का वीडियो वायरल

???? ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार हाईवे पर हाथी बना जाम का कारण, ट्रैफिक में फंसने का वीडियो वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक जंगली हाथी सड़क पार करते समय भारी जाम में फंस गया। हाथी की बेचैनी और लगातार इधर-उधर भागते हुए छटपटाने का दृश्य राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रैफिक के शोर और वाहन चालकों की चिल्ल-पुकार से हाथी परेशान होता रहा। कुछ वाहन चालक वाहन छोड़कर दूर भागते नजर आए, तो कुछ लोग इस दृश्य को मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे। जाम के बीच फंसा हाथी जैसे पूरे हाईवे का तमाशा बन गया।मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया। वन विभाग की एसडीओ पूनम सिलौरी कैंथोला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह क्षेत्र हाथियों के पारंपरिक कॉरिडोर में आता है, जहां अक्सर इस तरह की मूवमेंट होती रहती है।

उन्होंने बताया कि हाईवे से जंगल की सीमाएं सटी हुई हैं, जिससे वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में वाहनों की तेज रफ्तार और भारी ट्रैफिक न केवल जानवरों के लिए, बल्कि आम लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस इलाके में वन्यजीव चेतावनी संकेतक लगाए जाएं और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ALSO READ  "हरिद्वार महिला अस्पताल बना शर्म का अड्डा : प्रसूता ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर–नर्स बने तमाशबीन, वीडियो वायरल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 4 3
Users Today : 57
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 4 4 3
Users Today : 57
Users Yesterday : 842