(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में कुल लगभग ₹210 करोड़ की लागत से 35 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं 20 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें पुरोला खेल मैदान का उच्चीकरण, मोरी के देवरा गांव स्थित कर्ण महाराज मंदिर और नौगांव के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग से मोरी बैंड तक बाईपास निर्माण, तथा देवजानी ओरा से केदरकांठा तक क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित करना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे स्थानीय जनता को बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि, आर्थिक मजबूती और जीवन स्तर में सुधार का लाभ मिलेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के साथ घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है।
कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक माल चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


























Users Today : 768
Users Yesterday : 757
