न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, फेसबुक से शुरू हुई कहानी पहुंची हंगामे और मारपीट तक; आरोपी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे स्कूल; मुफ्त शिक्षा, बेहतर हॉस्टल और स्थायी शिक्षकों पर मुख्य सचिव का जोर BIG BREAKING:: देहरादून में सीएम धामी का बड़ा संदेश: डिग्रियों के साथ संस्कार भी जरूरी, डॉ. कलाम के सपनों से प्रेरित होकर आगे बढ़ें युवा! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में हरियाली और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार! ग्रीन इंडिया मिशन के लिए 559 करोड़ की कार्ययोजना, 2031 तक बदलेगी तस्वीर BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश
Home » FIR » BIG BREAKING:: देहरादून सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, फेसबुक से शुरू हुई कहानी पहुंची हंगामे और मारपीट तक; आरोपी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज

BIG BREAKING:: देहरादून सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, फेसबुक से शुरू हुई कहानी पहुंची हंगामे और मारपीट तक; आरोपी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता, छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपित उपनल कर्मचारी की सचिवालय परिसर में पिटाई के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, सचिवालय प्रशासन ने आरोपित को हटाने और उसकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फेसबुक पर संपर्क के बाद फोन कॉल से परेशान करने का आरोप

मामला आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, सहकारिता विभाग में सचिव कार्यालय से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंकज सिंह पिछले कई दिनों से महिला अनुभाग अधिकारी को परेशान कर रहा था। महिला अधिकारी ने सचिवालय प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि आरोपित ने पहले फेसबुक के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। ब्लॉक किए जाने के बाद वह लगातार फोन कॉल करने लगा।

आरोप है कि 16 अक्टूबर को आरोपित नशे की हालत में महिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचा और वहां अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने घूरकर देख लेने की धमकी दी और सहकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। महिला अधिकारी ने पीछा किए जाने से अपनी सुरक्षा को खतरा बताया है।

एटीएम चौक पर हंगामा, कर्मचारियों ने की पिटाई

बुधवार को इसी मामले को लेकर सचिवालय के एटीएम चौक पर हंगामा हो गया। सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपित को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

चार धाराओं में मुकदमा दर्ज

महिला अधिकारी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने पंकज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78, 79, 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 7 8 1
Users Today : 255
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 7 8 1
Users Today : 255
Users Yesterday : 1035