न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दिल्ली में सजी सियासी महफिल! रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भोजपुरी सुपरस्टार एवं सांसद मनोज तिवारी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर को सीबीआई अदालत में पेश होने का समन BIG BREAKING:: देहरादून सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, फेसबुक से शुरू हुई कहानी पहुंची हंगामे और मारपीट तक; आरोपी कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे स्कूल; मुफ्त शिक्षा, बेहतर हॉस्टल और स्थायी शिक्षकों पर मुख्य सचिव का जोर BIG BREAKING:: देहरादून में सीएम धामी का बड़ा संदेश: डिग्रियों के साथ संस्कार भी जरूरी, डॉ. कलाम के सपनों से प्रेरित होकर आगे बढ़ें युवा! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में हरियाली और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार! ग्रीन इंडिया मिशन के लिए 559 करोड़ की कार्ययोजना, 2031 तक बदलेगी तस्वीर
Home » समन » BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर को सीबीआई अदालत में पेश होने का समन

BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर को सीबीआई अदालत में पेश होने का समन

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो की जांच के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। सीबीआई ने उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर को देहरादून स्थित सीबीआई अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया है। उन्हें सुबह 10:30 बजे अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया। अदालत में उन्हें पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने को लेकर अपनी सहमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि जांच के दौरान इन परीक्षणों के लिए दी जाने वाली सहमति स्वैच्छिक है या नहीं। इस संबंध में उर्मिला सनावर का पक्ष सुनने के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो और उसमें किए गए कथित खुलासों की जांच के मद्देनजर यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 23 अक्टूबर को होने वाली अदालत की कार्यवाही पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 8 8 2
Users Today : 356
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 8 8 2
Users Today : 356
Users Yesterday : 1035