न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » वीडियो वायरल » हाईवे पर हैवानियत: स्कूटी हटाने के विवाद में युवती की सरेआम पिटाई, भीड़ तमाशबीन बनी रही

हाईवे पर हैवानियत: स्कूटी हटाने के विवाद में युवती की सरेआम पिटाई, भीड़ तमाशबीन बनी रही

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में हाईवे से सटी सर्विस रोड पर सोमवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती को एक ही परिवार के कई सदस्यों ने मिलकर बेरहमी से पीट डाला। मामूली से विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। यह पूरी घटना राहगीरों और स्थानीय लोगों की आंखों के सामने हुई, लेकिन कोई भी पीड़िता की मदद के लिए आगे नहीं आया। उल्टा, लोग वीडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना सीतापुर क्षेत्र की है, जहां एक युवती अपनी स्कूटी से सर्विस रोड पर जा रही थी। तभी सड़क किनारे खड़े एक परिवार के लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद की शुरुआत स्कूटी हटाने को लेकर हुई, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि परिवार की कुछ महिलाएं और पुरुषों ने मिलकर युवती को घेर लिया और उसके साथ बर्बरता की।युवती को बाल पकड़कर घसीटा गया, थप्पड़-घूंसे मारे गए और जमीन पर गिराकर लातों से पीटा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मारपीट करने वाले परिवार ने अपने अन्य परिचितों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान कोई भी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति युवती को बचाने के लिए आगे नहीं आया। लोग मूकदर्शक बने रहे और कुछ ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस घटना ने समाज की संवेदनहीनता और भीड़ की नकारात्मक मानसिकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भीड़ में से कोई एक भी व्यक्ति युवती की मदद के लिए आगे क्यों नहीं आया।घटना की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है

। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। कई यूजर्स ने आरोपियों की गिरफ्तारी और भीड़ की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार महिला अस्पताल बना शर्म का अड्डा : प्रसूता ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर–नर्स बने तमाशबीन, वीडियो वायरल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930