न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » संकेत » ???? “राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर का संचालन राज्य सरकार करे, पीपीपी मोड का विरोध तेज — विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल व मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री धामी से की मांग, जनभावनाओं को देखते हुए सीएम ने दिए सकारात्मक संकेत”

???? “राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर का संचालन राज्य सरकार करे, पीपीपी मोड का विरोध तेज — विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल व मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री धामी से की मांग, जनभावनाओं को देखते हुए सीएम ने दिए सकारात्मक संकेत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर (हरिद्वार) को पीपीपी मोड में न देकर इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा ही किए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस आशय का पत्र दिया। उक्त मांग पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी सहमति दी है।
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। नगर निगम की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई है। राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने की चर्चा आमजन के बीच विभिन्न माध्यमों से पहुंच रही है। जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आम जनमानस भी विरोध कर रहा है। मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने से जहां एक और एमबीबीएस करने वाले उत्तराखंड के छात्रों को भारी फीस चुकानी होगी वहीं आमजन को भी स्वास्थ्य सुविधा महंगी पड़ेगी। आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में न देकर इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा ही किया जाना जनहित में होगा। मुख्यमंत्री ने पूरे विषय को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक भाव से आश्वासन दिया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रकरण पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान और हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर उनको धन्यवाद दिया।

ALSO READ  "हरिद्वार की सियासत में बड़ा धमाका! कांग्रेस छोड़ बसपा में पहुंचे हाजी इरशाद अंसारी, हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत"

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930