न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » संकेत » “रानीपुर की सियासत में भूचाल! मनोज धनगर की एंट्री से बदलेगा चुनावी खेल, धनगर समाज कांग्रेस के साथ, टिकट पर भी बड़ा संकेत”

“रानीपुर की सियासत में भूचाल! मनोज धनगर की एंट्री से बदलेगा चुनावी खेल, धनगर समाज कांग्रेस के साथ, टिकट पर भी बड़ा संकेत”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर के नेतृत्व में धनगर समाज के एकजुट होने के बाद क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। नव वर्ष मिलन समारोह के दौरान मनोज धनगर ने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि वे जल्द ही अपने समर्थकों और समाज के लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे।मनोज धनगर ने कहा कि धनगर समाज लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक उसे अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा मंच है, जहां समाज के हितों की प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है। इसी भरोसे के साथ वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो वे रानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मनोज धनगर के इस ऐलान के बाद उनके समर्थकों और धनगर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोगों ने उनके नेतृत्व, सामाजिक सक्रियता और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों की जमकर सराहना की।इस मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने भी मनोज धनगर के फैसले का स्वागत करते हुए

कहा कि पार्टी उन्हें पूरा सम्मान और समर्थन देगी। कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि आने वाले चुनाव में वे कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहेंगे।

ALSO READ  "हरिद्वार की सियासत में बड़ा धमाका! कांग्रेस छोड़ बसपा में पहुंचे हाजी इरशाद अंसारी, हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव लड़ने के मिले बड़े संकेत"

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मनोज धनगर के कांग्रेस में शामिल होने और रानीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा से विधानसभा क्षेत्र के जातीय और राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है। धनगर समाज का संगठित समर्थन कांग्रेस के लिए मजबूत आधार बन सकता है, जिससे रानीपुर सीट पर मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 6 8
Users Today : 458
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 4 6 8
Users Today : 458
Users Yesterday : 861