न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » सफलता » “उर्स मेले में नशा तस्करों की धरपकड़! 6 लाख की स्मैक संग बरेली के दो बदमाश कलियर पुलिस के जाल में फंसे” ????

“उर्स मेले में नशा तस्करों की धरपकड़! 6 लाख की स्मैक संग बरेली के दो बदमाश कलियर पुलिस के जाल में फंसे” ????

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। थाना पिरान कलियर पुलिस एवं सीआईयू रूड़की ने संयुक्त रूप से नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर उर्स मेले के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 129 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र बन्ने खां, निवासी ग्राम मेवा सरपापुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उ0प्र0), उम्र 26 वर्ष एवं तस्लीम खान पुत्र याकूब खान, निवासी ग्राम कोहनी, थाना बुत्ता, जिला बरेली (उ0प्र0), उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है। इमरान के पास से 52.65 ग्राम स्मैक तथा तस्लीम के पास से 76.55 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे उर्स मेले में स्मैक को ऊँचे दाम पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता और ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान के चलते उनकी योजना विफल हो गई।

नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत मुख्यमंत्री स्तर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। उर्स मेले के मद्देनजर जनपद में हाई अलर्ट जारी है और हर जगह कड़ी चेकिंग की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में थाना पिरान कलियर और सीआईयू रूड़की की टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अब गहन पूछताछ कर आरोपियों से नशा सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है, ताकि बड़े गिरोहों तक पहुंच बनाई जा सके।

ALSO READ  हरिद्वार: एसएसपी डोबाल के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 8 मोटरसाइकिल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 9 2
Users Today : 917
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 9 2
Users Today : 917
Users Yesterday : 902