न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कदम » ???? “राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में एआई कार्यशाला का धमाकेदार आयोजन : कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं, शिक्षा जगत में नवाचार और भविष्य की तकनीकी क्रांति की ओर उठाया बड़ा कदम” ????

???? “राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में एआई कार्यशाला का धमाकेदार आयोजन : कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं, शिक्षा जगत में नवाचार और भविष्य की तकनीकी क्रांति की ओर उठाया बड़ा कदम” ????

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार में छात्रों के लिए आईक्यूएसी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला शील इंस्टीट्यूट हरिद्वार की ओर से आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूलभूत जानकारी से परिचित कराना और तकनीक के क्षेत्र में उनके भविष्य को सशक्त बनाना हैं ।
मुख्य वक्ता विभाष सिन्हा निदेशक, शील इंस्टीट्यूट हरिद्वार ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों, और शिक्षकों को एआई की नवीनतम तकनीकों, उपयोगिताओं और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना हैं। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में हर क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। युवाओं को इसकी गहरी समझ होनी चाहिए ताकि वे इस तकनीक का लाभ उठा सकें।” आई एक सुपर कैलकुलेटर की तरह काम करता है जिससे विद्यार्थी – शिक्षक अपने रचनात्मक व शोध परक स्किल को आगे बढ़ा सकते हैं । राजकमल कालेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की जिज्ञासा, नवाचार की सोच और तकनीकी समझ को नई दिशा प्रदान करती है। आने वाला समय एआई का है। ऐसे में हमें शिक्षा के क्षेत्र में भी इसकी उपयोगिता के बारे में पता होना चाहिए।
डॉ. नीरज शर्मा विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें नई तकनीकों को समझने और सीखने का अवसर मिलता है। भविष्य में इस प्रकार की और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में और सशक्त बनाया जा सके। मनीष चौहान प्रबंधक,अशोका इंटरनेशनल स्कूल ने कहा है कि प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान के दिशा-निर्देशन में राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज निरंतर प्रगति के पथ पर है राजकमल कॉलेज कुछ ही समय में जनपद में अपनी एक अलग पहचान बन चुका है तथा कॉलेज के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नित नए कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहता हैं।
दुष्यंत प्रताप, सदस्य प्रबंध समिति ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें नई तकनीकों को समझने और सीखने का अवसर मिलता है।
कार्यशाला में श्रीमती राजेश देवी सचिव राजकमल कॉलेज, नितिन चौहान, तथा प्रवक्तागण डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. दीपा डॉ. अनिरुद्ध कुमार, अजय कुमार, विनीत कुमार, प्रवीण कुमार,इशिका पंडित, आस्था यादव, सिया पाल, प्रिया सैनी,ईशा राजपूत, नैनसी चौहान, शिखा राठी, राजदीप रावत,स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

ALSO READ  कलियर मेले में गंगनहर ने लिया युवक को निगलने का प्रयास, लेकिन सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक बने ‘जिंदगी के हीरो’, बहादुरी दिखाकर मौत के मुंह से बाहर निकाला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811