न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कदम » कलियर मेले में गंगनहर ने लिया युवक को निगलने का प्रयास, लेकिन सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक बने ‘जिंदगी के हीरो’, बहादुरी दिखाकर मौत के मुंह से बाहर निकाला

कलियर मेले में गंगनहर ने लिया युवक को निगलने का प्रयास, लेकिन सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक बने ‘जिंदगी के हीरो’, बहादुरी दिखाकर मौत के मुंह से बाहर निकाला

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर मेले में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेरठ से आया एक युवक स्नान करते हुए गंगनहर की गहराई में चला गया। मामला दोपहर लगभग 12:10 बजे का है। जानकारी के अनुसार, रिहान पुत्र नसीम (उम्र 22 वर्ष), निवासी घंटाघर, मेरठ अपने साथियों के साथ कलियर मेले में पहुंचा था। मेले के दौरान वह गंगनहर में स्नान करने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में गहराई की ओर खिंचने लगा। देखते ही देखते युवक डूबने लगा, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।मौके पर मौजूद आपदा राहत दल 40 पीएसी की टीम तुरंत सक्रिय हुई। सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक, कॉन्स्टेबल महावीर केंतुरा और कॉन्स्टेबल विनय कुमार ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

 

रेस्क्यू के बाद रिहान को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और मेले में आए जायरीनों ने राहत दल के जवानों की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की। इस घटना से एक बार फिर साफ हुआ कि आपदा राहत दल की तैनाती मेलों और धार्मिक आयोजनों में आमजन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

 

ALSO READ  "सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर उत्तराखंड की सहकारी समितियों को मिला डिजिटल सशक्तिकरण, अमित शाह ने लोकसभा में दी ऐतिहासिक योजनाओं की जानकारी – गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 1 8
Users Today : 901
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 1 8
Users Today : 901
Users Yesterday : 685