(शहजाद अली हरिद्वार)भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 का नोट अब भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है। ऐसे में जिन लोगों के पास अभी भी ₹2000 के नोट मौजूद हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। RBI के अनुसार, नोट को देशभर के 19 RBI इश्यू ऑफिस में जाकर बदला जा सकता है या इसकी राशि बैंक खाते में जमा कराई जा सकती है। जो लोग किसी कारणवश RBI कार्यालय नहीं पहुंच सकते, उनके लिए भी सुविधा उपलब्ध है। वे इंडिया पोस्ट के माध्यम से अपने ₹2000 के नोट किसी भी RBI इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं। नोट प्राप्त होने के बाद उसकी राशि सीधे संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। RBI ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, क्योंकि ₹2000 का नोट अभी भी वैध मुद्रा है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसे आसानी से जमा या बदला जा सकता है।








































Users Today : 227
Users Yesterday : 522






