न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » शिविर » “सरकार खुद पहुंची जनता के द्वार! नारसन सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी भीड़, 264 लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिला लाभ”

“सरकार खुद पहुंची जनता के द्वार! नारसन सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी भीड़, 264 लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिला लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की / मंगलौर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत नारसन विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी एवं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर 264 क्षेत्रवासियों ने शिविर में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा 20 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 11 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्वोच्च जनसेवा को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सुशासन के माध्यम से पारदर्शिता स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कुशल नेतृत्व में इन पांच वर्षों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं तथा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता एवं सशक्त भू-कानून लागू किया गया प्रमुख हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में जनकल्याण का महाकुंभ: आयुष्मान कार्ड, आवास, किसान सम्मान निधि समेत दर्जनों योजनाओं का मिलेगा लाभ, डीएम ने जारी किया शेड्यूल"

उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार द्वारा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 36 पात्र व्यक्तियों के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के से लाभन्वित किया गया तथा वैल्यू चैन हेतु एनआरएलएम के तहत श्री गणेश स्वयं सहायता समूह को 5 लाख रुपये धनराशि का का चेक उपलब्ध कराया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां समाज के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए समर्पित हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कोमल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 6
Users Today : 421
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 6
Users Today : 421
Users Yesterday : 496