न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » हड़कंप » “हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग का बड़ा भंडाफोड़! बीआईएस की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, ज्वालापुर के दो आभूषण प्रतिष्ठान जांच के घेरे में”

“हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग का बड़ा भंडाफोड़! बीआईएस की ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप, ज्वालापुर के दो आभूषण प्रतिष्ठान जांच के घेरे में”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय ने फर्जी हॉलमार्किंग संबंधी प्राप्त सूचना पर हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाते हुए दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर तलाशी एवं जांच (Search & Investigation) की।

बीआईएस की टीम ने ज्वालापुर स्थित जहांगीर एवं बादशाह नामक दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर विस्तृत जांच की। कार्रवाई के दौरान हॉलमार्किंग से संबंधित उपकरणों, अभिलेखों एवं अन्य साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक कटिंग मशीन भी मिली, जिसे आगे की विस्तृत जांच एवं तकनीकी परीक्षण के लिए बीआईएस द्वारा निगरानी (Observation) में रखा गया है। मामले की जांच भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 तथा संबंधित नियमों के अंतर्गत जारी है और जांच पूर्ण होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर बीआईएस, देहरादून के संयुक्त निदेशक श्री सचिन चौधरी ने कहा कि बीआईएस देश में हॉलमार्किंग प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी ज्वैलर्स से आग्रह किया कि वे केवल बीआईएस द्वारा मान्यता प्राप्त (Authorised) हॉलमार्किंग केंद्रों से ही स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग कराएं तथा सभी वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करें।

उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 से BIS Care App में एक महत्वपूर्ण नई सुविधा जोड़ी गई है। अब उपभोक्ता किसी भी स्वर्ण आभूषण के 6 अंकों वाले HUID का सत्यापन करने पर ऐप में उस आभूषण का फोटो एवं वजन भी देख सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित करना और अधिक आसान हो गया है कि खरीदा जा रहा आभूषण वही है, जिसके लिए HUID जारी किया गया है।

ALSO READ  धामी सरकार का एक्शन तूफ़ान! बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर कफ सिरप क्रैकडाउन — 7 मेडिकल स्टोर सील, 170 नमूने जांच को भेजे, पूरे उत्तराखंड में मचा हड़कंप!

श्री चौधरी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि स्वर्ण आभूषण खरीदने से पहले बीआईएस केयर ऐप पर 6 अंकों वाले HUID का सत्यापन अवश्य करें तथा ऐप पर प्रदर्शित फोटो एवं वजन का आभूषण से मिलान करें। यदि किसी प्रकार की असंगति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल बीआईएस को दें। उन्होंने कहा कि यह सरल प्रक्रिया फर्जी हॉलमार्किंग एवं उपभोक्ता धोखाधड़ी को रोकने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी।

भारतीय मानक ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा तथा हॉलमार्किंग व्यवस्था में पारदर्शिता एवं विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 0
Users Today : 796
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 0
Users Today : 796
Users Yesterday : 747