न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “सुबह की पहली किरण के साथ ज्वालापुर मंडी में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ छापा: फलों-सब्जियों की गुणवत्ता पर चला सख्त डंडा, 8 संदिग्ध सैंपल लैब रवाना—मिलावटखोरों में मचा हड़कंप, अब कार्रवाई तय!”

“सुबह की पहली किरण के साथ ज्वालापुर मंडी में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ छापा: फलों-सब्जियों की गुणवत्ता पर चला सख्त डंडा, 8 संदिग्ध सैंपल लैब रवाना—मिलावटखोरों में मचा हड़कंप, अब कार्रवाई तय!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित सब्जी एवं फल मंडी में आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई आयुक्त के निर्देश पर सुबह करीब 7 बजे शुरू की गई। अभियान का नेतृत्व उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल ने किया, जिसमें विभाग की टीम पूरी सक्रियता के साथ मौके पर मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडी में बिक रहे फलों और सब्जियों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध गुणवत्ता के उत्पाद पाए जाने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुल 8 सैंपल एकत्र किए। इन सैंपलों को विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, जहां उनकी गुणवत्ता और शुद्धता की पुष्टि की जाएगी।

छापेमारी टीम में सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और योगेंद्र पांडेय, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा और कपिल देव शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने मिलकर मंडी के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण कर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट, खराब गुणवत्ता या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है,

तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे बाजार से खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

विभाग द्वारा भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है, ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861