न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान
Home » धमाका » “हरिद्वार में PNB का मेगा एमएसएमई धमाका: 129 करोड़ की लीड जेनरेट, 33.25 करोड़ के लोन स्वीकृत—उद्यमियों को मिला सुनहरा मौका!”

“हरिद्वार में PNB का मेगा एमएसएमई धमाका: 129 करोड़ की लीड जेनरेट, 33.25 करोड़ के लोन स्वीकृत—उद्यमियों को मिला सुनहरा मौका!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने अवगत कराया है कि आज ज्वालापुर हरिद्वार और रुड़की में पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय हरिद्वार के द्वारा एक दिवसीय एम.एस.एम.ई मेले (पी.एन.बी मेगा एम.एस.एम.ई आउटरीच कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।पीएनबी मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आरंभ पंजाब नैशनल बैंक के प्रधान कार्यालय से आए महाप्रबंधक कौशिक चटोपाध्याय के द्वारा विधिवत तरीके से किया गया। इस प्रकार के ऋण महामेला पूरे भारतवर्ष में अनेक स्थानों पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।इन महामेलों में पीएनबी के द्वारा विभिन्न प्रकार की एमएसएमई स्कीमों जैसे एमएसएमई प्राइम प्लस, जीएसटी एक्सप्रेस, पीएनबी ग्रोथ प्लस इत्यादि से इच्छुक ग्राहकों को अवगत करवाया गया।

बैंक के द्वारा इस आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त ऋण आवेदनों पर आकर्षक ब्याज दर एवं अनुकूलित वित्तीय समाधानों की सुविधा प्रदान की गयी जिसका विभिन्न ग्राहकों के द्वारा हिस्सा लेकर लाभ उठाया गया। कार्यक्रम में कुल 129 करोड़ रुपए की लीड जेनरेट हुई जिसमें से लगभग 33.25 करोड़ रुपए के ऋणों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, हरिद्वार मण्डल के मण्डल प्रमुख रंजन प्रकाश, उप मण्डल प्रमुख अविनाश कुमार, एम॰सी॰सी प्रमुख अंकुर चौधरी, पी.एल.पी. प्रमुख श्रीमती दैछिन पालमों एवं शाखाओं से आए प्रबन्धक एवं अधिकारीगण के साथ हरिद्वार के प्रमुख उद्यमी भी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "देवभूमि के 4 सितारों का इंटरनेशनल धमाका: इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल टेस्ट सीरीज में उत्तराखंड का जलवा, काठमांडू में दिखेगा दम!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 3 6
Users Today : 763
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 3 6
Users Today : 763
Users Yesterday : 786