न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » पंचायत चुनाव से पहले दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मतदाताओं को लुभाने की साजिश नाकाम, लग्जरी कार व स्कूटी से 12 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पंचायत चुनाव से पहले दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मतदाताओं को लुभाने की साजिश नाकाम, लग्जरी कार व स्कूटी से 12 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थानों को अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा रूटीन चेकिंग के दौरान लेबर चौक के पास एक सफेद रंग की ब्रेज़ा (UK07FT-4881) से अभियुक्त विशाल रावत को 10 पेटी अंग्रेज़ी शराब के साथ पकड़ा गया, जिसमें रॉयल स्टैग और इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब शामिल है।

वहीं दूसरी ओर, पुरानी पुलिस चौकी सेलाकुई के पास से शिवम कश्यप नामक अभियुक्त को स्कूटी (UK16E-4881) के साथ 2 पेटी 8 PM GOLD व्हिस्की (कुल 96 पव्वे) के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शराब पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने हेतु मंगाई गई थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –

  1. विशाल रावत (हरिपुर, थाना सेलाकुई)
  2. शिवम कश्यप (तिपरपुर, थाना सहसपुर)

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी पीडी भट्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, हे0का0 महेंद्र सिंह, का0 प्रवीन कुमार व का0 फरमान अली शामिल रहे।

दून पुलिस की यह तत्परता प्रशंसनीय है और आगामी चुनावों की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने में अहम साबित होगी।

ALSO READ  "गंगा घाट पर चढ़ा पुलिस का डंडा! ???? अवैध शराब बेचते पकड़ा गया मुजफ्फरनगर का सुमित — 44 बोतल इंपीरियल ब्लू, 39 रॉयल स्टैग और 235 टेट्रा पैक बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930