न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » राजनीति » लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न, राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र दोहराया: महेंद्र भट्ट

लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न, राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र दोहराया: महेंद्र भट्ट

(शहजाद अली हरिद्वार)सुल्तानपुर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ,

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का सफर 1980 से शुरू होकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक पहुंच चुका है। उन्होंने 1984 में मिली दो सीटों से लेकर 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण और सीएए जैसे फैसले भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को राष्ट्र सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित, कार्यकर्ता आधारित और सामूहिक निर्णय प्रणाली पर चलने वाली पार्टी है।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सेवा, सुशासन और विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चित्र कुमार सैनी, पृथ्वी सिंह राना, पवन कपूर, महेंद्र धीमान, ऋषिपाल, जितेंद्र चौधरी, मोहित वर्मा, निपेंद्र चौधरी, अरविंद अग्रवाल, नेपाल सिंह, पवन चौहान सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

171 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 1072