(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की में शनिवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस ने कोतवाली प्रभारी आईपीएस कुश मिश्रा के नेतृत्व में रोडवेज के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान होटल में लगभग 25 से अधिक युवक-युवतियां नशे की हालत में पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं। पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देने के बाद उनके संस्थान को सूचित कर सुपुर्द कर दिया। होटल में अवैध रूप से नशे का माहौल पाए जाने पर होटल संचालक को फटकार लगाई गई और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होटल सील करने की संस्तुति भेजी गई है। आईपीएस कुश मिश्रा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना प्राथमिकता है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। पुलिस की यह तत्परता शहर में नशे के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है।
Post Views: 21











































Users Today : 222
Users Yesterday : 1179






