(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच लंबित परिसंपत्तियों और दायित्वों के बंटवारे को लेकर बुधवार को हरिद्वार स्थित यूपी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

वर्चुअल रूप से जुड़े उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि और नहरों के हस्तांतरण में तेजी लाई जाए।
बैठक में हरिद्वार, उधमसिंहनगर और चम्पावत की 660.182 हेक्टेयर भूमि उत्तराखंड को हस्तांतरित करने, अनुप्रयुक्त भूमि के प्रस्ताव यूपी शासन को भेजने और इकबालपुर नहर को पानी उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।
मंत्री ने टिहरी बांध से उपलब्ध अतिरिक्त जल में उत्तराखंड के हक की मांग दोहराई और बनबसा बैराज पर पुराने पन्टून ब्रिज के स्थान पर नया पुल बनाने की आवश्यकता जताई। बैठक में दोनों राज्यों के सिंचाई विभागों के प्रमुख अभियंता व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।











































Users Today : 226
Users Yesterday : 1179






