न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » देश » चारधाम यात्रा 2025: सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए प्रशासन तैयार

चारधाम यात्रा 2025: सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा के लिए प्रशासन तैयार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड शासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रा आरंभ से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।

स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश व विकासनगर में हेल्थ स्क्रीनिंग केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। केदारनाथ में नया अस्पताल यात्रा से पहले शुरू किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने प्रत्येक धाम और यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, रहने-खाने की सुविधाओं और डिजिटल सूचना प्रणाली को बेहतर बनाने पर बल दिया। जाम की स्थिति में यात्रियों को अपडेट देने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और बल्क मैसेजिंग की व्यवस्था की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण के लिए यात्रा मार्गों पर ‘स्मृति वन’ विकसित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालु पौधारोपण कर सकेंगे। सभी सेवा प्रदाताओं को RFID टैग से चिन्हित किया जाएगा।

शासन की कोशिश है कि चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए न केवल सुरक्षित हो, बल्कि एक यादगार अनुभव भी बने।

ALSO READ  विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर इंडियन रेडक्रॉस द्वारा (सी०पी०आर०) प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496