न्यूज़ फ्लैश
“राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता” “हरेला 2026: हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान, सतपाल महाराज ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, 30 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प”
Home » क्राइम » सलेमपुर में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

सलेमपुर में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर इलाके में शनिवार को एक प्लास्टिक के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई,

जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीचोबीच स्थित है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तीन फायर टेंडरों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में कई अवैध स्क्रैप और प्लास्टिक के गोदाम संचालित हो रहे हैं,

जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। प्रशासन से इन पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 0 8 7
Users Today : 40
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 0 8 7
Users Today : 40
Users Yesterday : 827