न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » देश » युवक ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाया

युवक ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाया

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर (हरिद्वार): शनिवार को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सूचना मिली कि एक युवक ने पटरी लिबरहेड़ी क्षेत्र में गंग नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस सहायता सेवा के माध्यम से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि युवक नहर में डूब रहा था। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक की पहचान प्रियांशु पुत्र पदम, निवासी मेरठ के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक आर्थिक तंगी और पैसे हारने के चलते मानसिक तनाव में था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

स्थानीय निवासी आसिफ पुत्र इरशाद, निवासी मुंडियाकी ने युवक को बचाने में अहम भूमिका निभाई। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल, रुड़की भेजा गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक को मानसिक सहायता दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

ALSO READ  एक जगुआर फाइटर विमान जामनगर, गुजरात- रक्षा स्रोतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हिंदी अपडेट में समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 5
Users Today : 720
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 5
Users Today : 720
Users Yesterday : 496